Wednesday, 11 February 2026
Crime
6 ग्राम हेरोइन के साथ 'हैप्पी' गिरफ्तार, थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने दी जानकारी
जगराओं:-शहर को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत जगराओं पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने दी जानकारी-इस मामले की जानकारी साझा करते हुए थाना सिटी जगराओं के प्रभारी (SHO) इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन नशा तस्करों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए है। इसी कड़ी में हेड कांस्टेबल बलजिंदर कौर की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी गश्त और चेकिंग के लिए अलीगढ़ रोड क्षेत्र में मौजूद थी।
शमशान घाट के पास हुई गिरफ्तारी-इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने अलीगढ़ चौक के नजदीक शमशान घाट (कोठे खजूरा) के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान हरदीप सिंह उर्फ हैप्पी (32 वर्ष) पुत्र परमजीत सिंह, निवासी धुम्मन मोहल्ला, जगराओं के रूप में हुई है।
मामला दर्ज, पूछताछ जारी-पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना सिटी जगराओं में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धाराओं 21-61-85 के तहत मुकदमा नंबर 33 (दिनांक 10-02-2026) दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह यह नशा कहां से लाता था और शहर में किन-किन लोगों को सप्लाई करता था, ताकि नशे की पूरी चेन को तोड़ा जा सके।